फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ ने बांटी फाइलेरिया की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस का शुभारंभ मंगलवार को एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने लोगों में दवा का वितरण कर किया। तीन दिनों तक जिले में चलने वाले इस दिवस के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से आम जनों में नि:शुल्क फाइलेरिया की दवा वितरित की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से फाइलेरिया की 86 लाख और एलबेडाजोन की 40 लाख गोलियां स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस दिवस के तहत विभाग द्वारा गठित टीम के सदस्यों द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क दवा दी जाएगी। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर तक चलता रहेगा। बताया कि इस दवा को दो वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को न खिलाएं। इस दवा का सेवन खाली पेट न किया जाए। कुछ खाने के बाद ही इस दवा का सेवन किया जा सकता है। बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली फाइलेरिया और एक गोली एलबेडाजोन की देनी है। जबकि इससे ऊपर के बच्चों को फाइलेरिया की दो गोली और एलबेडाजोन की एक गोली खिलानी है। साथ ही वयस्क लोगों को फाइलेरिया की तीन गोली के साथ एलबेडाजोन की दवा खानी है। शासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में विभाग को दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के ब्लाक स्थित पीएचसी और सीएचसी के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक यह दवा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें