दिलदारनगर। बहुअरा गांव में हुई छात्रा अर्चना की निर्मम हत्या के पांचवें दिन भी क्षेत्र के बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं में गुस्सा है। मृत छात्रा को आदर्श बालक-बालिका इंटर कॉलेज सरहुला की छात्राओं ने परिसर में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बाहर घूम रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
घटना के पांच दिन बाद भी क्षेत्र की छात्राओं में हत्याकांड को लेकर गम और गुस्सा कम होता नहीं दिख रहा है। बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं में इस हत्याकांड को लेकर गुस्सा है। छात्राओं ने प्रबंधक हरिओम सिंह यादव के नेतृव में विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की। इस दौरान उन्होंने मृत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिसर में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी। फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की। इस मौके पर सुजाता सिंह, स्मृति यादव, ज्योति राय, कनक कुशवाहा, लता सिंह, श्यामा देवी, शबाना, मेहरून, आरती, पूजा, विभा, प्रिंयका, अंजना, सुभावती राम आदि मौजूद रहे।