फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड में कई विकास कार्य हुए और कई है बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वार्ड नंबर-3 सुभाषनगर में सभासद द्वारा कई विकास कार्य कराए गए, लेकिन अभी भी काफी कार्य बाकी है। वार्ड के कई गलियों में सीसी रोड का निर्माण नहीं हो सका है। आमघाट कालोनी में गली के निर्माण के नाम पर एक वर्ष से सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है, जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए आगामी निकाय चुनाव में वार्ड के लोगों ने विकास की सोच रखने वाले सभासद का चयन करने का मन बनाया है।
विज्ञापन

नवंबर माह में नगर निकाय चुनाव होना तय माना जा रहा है। इसे लेकर अभी से नगरपालिका और नगर पंचायतों में चुनावी हलचल दिखाई देने लगी है। अध्यक्ष और सभासद पद पर चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। सभी चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। मतदाताओं ने भी यह मन बनाना शुरू कर दिया है कि उन्हें इस बार किसका साथ देना है और किसका नहीं। लोग ऐसे अध्यक्ष और सभासद का चयन करना है, जिसकी सोच विकास की हो। वार्ड नंबर-तीन सुभाषनगर के पंकज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सभासद ने वार्ड में कई विकास कार्य किए हैं। मनोज चौधरी ने कहा कि अभी भी वार्ड में कई विकास कार्यों को कराया जाना बाकी है। मंटू चौधरी ने कहा कि आमघाट जाने वाली गली के निर्माण के नाम पर सिर्फ गिट्टी डालकर महीनों से छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। अनवर अली ने कहा कि वार्ड में नालों को ढकने के लिए लगाई गई सीमेंट का पटिया कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवागमन में दिक्कत के साथ ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें