फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पूर्व गायब किशोरी युवक के साथ तेलंगाना प्रांत से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व गायब किशोरी को तेलंगाना प्रांत के सायराबाद जिले के एक होटल से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस सायराबाद मेट्रोपोलेटिन मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी और युवक को पेशकर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर स्थानीय थाने पहुंची। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल जबकि युवक का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किशोरी के परिजन असोम में रहकर कार्य करते हैं। वहीं एक युवक और महिला का किशोरी के घर (असोम) डिब्रूगढ़ आना जाना था। इसके चलते दोनों परिवारों में घनिष्ठता काफी बढ़ गई थी। इसी बीच किशोरी अपने परिजनों के साथ अपने गांव शादी समारोह में सम्मिलित होने आई थी। समारोह समाप्त होने के बाद किशोरी परिजनों के साथ डिब्रूगढ़ जाने की तैयारी में लगी थी। इसी दौरान डिब्रूगढ़ जिले के बरवारी थाना क्षेत्र के पटलन बाजार चारमारी निवासी राजेश राजभर और उक्त महिला 23 जुलाई को अचानक किशोरी के गांव पहुंच गए। महिला और युवक किशोरी को गांव घुमाने की बात कहकर उसके साथ चले गए। काफी देर बाद तीनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तक जब उसका पता नहीं चला तो किशोरी के परिजनों ने असोम से आए युवक और महिला के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस करना शुरू कर दिया। पुलिस को युवक और महिला का लोकेशन तेलंगाना राज्य के सायराबाद जिले में मिला। उसके बाद उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार दूबे और अविनाश गिरी के नेतृत्व में एक टीम तेलंगाना प्रांत के लिए रवाना हो गई। वहां पहुंचकर सायराबाद पुलिस के सहयोग से पुलिस ने किशोरी और युवक को एक होटल से बरामद कर लिया। वहीं मेट्रोपोलेटिन मजिस्ट्रेट के सामने पेश पर ट्रांजिट रिमांड मांगा। इस पर मजिस्ट्रेट ने उनकी अर्जी मंजूर कर लिया। उसके बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर स्थानीय थाने पहुंची। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि किशोरी और युवक को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें