फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बंद मिला विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव ने ब्लाक क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पूरी तरह से बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एक विद्यालय के न खुलने एवं कई के समय पूर्व बंद होने पर संबंधित को नोटिस जारी करने के साथ उनका वेतन अगले आदेश तक रोकने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर जब पहुंचे तो देखा कि विद्यालय पर ताला लटका है। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी हासिल की तो ग्रामीणों ने बताया कि आज विद्यालय पूरी तरह से बंद रहा। उन्होंने तत्काल फोन कर प्रधानाध्यापक से विद्यालय न खुलने की जानकारी हासिल की। उसके बाद प्रधानाध्यापक तत्काल विद्यालय पर पहुंचे। प्रधानाध्यापक से विद्यालय न खुलने के बाबत जानकारी हासिल करनी चाही तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर चेतावनी देते हुए नोटिस जारी कर संबंधित का वेतन रोकने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिया। इस संबंध में रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि नसीरपुर गांव स्थित परिषदीय विद्यालय निरीक्षण के दौरान पूरी तरह से बंद मिला। निरीक्षण के दौरान कुछ अन्य विद्यालय भी असमय बंद पाए गए। उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें