गाजीपुर। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की ओर से नलकूप प्रखंड द्वितीय कार्यालय परिसर में दिया जा रहा धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रांतीय संयुक्त मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मांगे पूरी होने तक कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं है। मांग पूरी न होने की दशा में संगठन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा।
धरना सभा में उमाकांत ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी होने तक एसोसिएशन का आंदोलन चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि उनकी एकता और त्याग का परिणाम निश्चित रूप से सार्थक होगा। सभा में धर्मदेव राम, मनोज कुमार यादव, चंद्रभूषण लाल, मनोज सिन्हा, सुभाष यादव, चौथी यादव, बाबूलाल, रमेश पांडेय, प्यारेलाल, कपिलमुनि, विनोद चतुर्वेदी, दिनेश यादव, कालिका, अजय सिंह, महेंद्रप्रताप यादव, संजय यादव, परवेज, संतोष रावत, रतन राम, विकास श्रीवास्तव, सदानंद शर्मा, सर्वेश सिंह यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रमोद आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कन्हैयालाल और संचालन जिला सचिव संतोष कुमार तिवारी ने किया।