फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 130 मिले कोरोना संक्रमित, 82 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 130 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने से खलबली मच गई। वहीं 82 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए। ऐसे में कोरोन सक्रिय मरीजों की संख्या 753 पहुंच गई है। इधर 8988 किशोरों को कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगा। जबकि 3122 को बूस्टर डोज और 18 से 60 वर्ष के 6732 को प्रथम और 47263 को दूसरी डोज लगी। ऐसे में चिकित्सक लोगों को एहतियात एवं सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण का दर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि मात्र 15 दिनों के अंदर संक्रमित मरीजों की संख्या 753 पहुंच गई है। हालांकि टीकाकरण अभियान तेज करने के साथ जांच का भी दायरा बढ़ाया जा रहा है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। विभागीय आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक 231205 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 10916 को बूस्टर डोज लग चुका है। वहीं 2774735 को प्रथम और 1721195 को दूसरा डोज लग चुका है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि कोरोना बचाव जरूरी है। संक्रमण के बढ़ते रफ्तार से बचने के लिए एहतियात एवं सतर्कता जरूर बरतें। मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें