फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली कनेक्शन के अभाव में चालू नहीं हुए 13 ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जलकल के 13 ट्यूबवेल में बिजली का कनेक्शन नहीं है। इसके चलते ट्यूबवेल चालू नहीं हुए हैं। इससे शहर के कई इलाके में पानी की समस्या है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बैठक में सभी ट्यूबवेल को चालू करने के लिए कहा गया था। इसके लिए मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से बातचीत कर कनेक्शन देने को कहा है। इसके बाद से पत्राचार की कार्रवाई शुरू की गई है। जल्द ही सभी 13 ट्यूबवेल को चालू कर शहर के अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति बेहतर की जाएगी। इसके अलावा खराब ट्यूबवेल की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे लेकर सदन और कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके लिए सभी पार्षदों से उनके क्षेत्रों के खराब ट्यूबवेल की सूची मांगी गई है। इसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें