फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Mon, 20 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा देती छात्राएं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित एवं गृह विज्ञान तथा इंटर की संगीत वादन की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक और समाज कल्याण अधिकारी के दस्ते ने अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए दो परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। इस दौरान अन्य दस्तों ने विभिन्न कारणों से 13 कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


माध्यमिक  शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू है। आज पहली पाली में हाईस्कूल गणित एवं गृह विज्ञान तथा इंटर संगीत वादन एवं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की शिक्षाशास्त्र-मनोविज्ञान की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में विभिन्न सचल दस्तों की ओर से कई परीक्षा  केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक हृदयराम आजाद ने बताया कि उन्होंने और समाज कल्याण अधिकारी ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए दो परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। डीआईओएस ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव के दस्ते ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मोबाइल मिलने तथा परिचय पत्र पर डीआईओएस का हस्ताक्षर आदि न होने के कारण 11 कक्ष निरीक्षकों को श्री यादव ने कार्यमुक्त कर दिया। कार्यमुक्त होने वाले शिक्षकों में शिवमुनि, उमेश भारती, जयप्रकाश यादव, उमेश तिवारी, आल्हा प्रसाद, रामदरश, मो. फिरोज अली, सुरेंद्रनाथ, पंकज यादव तथा विषय अध्यापक होने के कारण पूजा को कार्यमुक्त कर दिया।

श्री यादव के दस्ते में फसीहा जमानी, गोपीनाथ  मौर्य और दयाशंकर सिंह यादव शामिल रहे। डीआईओएस ने बताया कि वित्त लेखाधिकारी दीपक सिंह के दस्ते ने दो कक्ष  निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। इसके अलावा सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी के दस्ते ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।  हालांकि उन्हें कही कोई गड़बड़ी नहीं मिली। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें