फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 13 नई निबंधित समितियों का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता विभाग ने जिले में 13 नई निबंधित समितियों का गठन किया है। इससे संबंधित क्षेत्रों के किसानों को ऋण, खाद, बीज और उर्वरक लेने में सहूलियत होगी। लंबे समय से नई निबंधित समितियों के गठन की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

नई निबंधित समितियों के गठन के लिए सहकारी विभाग ने पहल की है। वर्तमान में 182 साधन सहकारी समितियां जिले में संचालित हो रही हैं।
इनके माध्यम से खरीफ के सीजन में किसानों को ऋण, खाद, बीज और उर्वरक का वितरण किया जाता है। इससे किसानों को काफी सुविधा मिलती है। इसके बावजूद जिले के कुछ ऐसे क्षेत्र थे, जहां निबंधित समितियां नहीं थीं।
इसके कारण संबंधित क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी के लिए ऋण, बीज, खाद और उर्वरक लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिले में 5.71 लाख किसान हैं और 2.50 लाख हेक्टेयर रकबे में खेती होती है।
विज्ञापन

जनपद की 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्था खेती पर आधारित है। ऐसे में नई निबंधित समितियों का गठन अपने आप में महत्वपूर्ण हो जाता है। यह एक तरह से खेती-किसानी के लिए संजीवनी का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें