बिरनो। नीति आयोग की ओर से चयनित आकांक्षात्मक विकासखंड बिरनो के तेरह सदस्यों ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
खंड विकास अधिकारी सीमा कुमारी, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, प्रधान लल्लन सिंह, प्रधान प्रमोद सिंह, निशा सिंह, प्रधान लकी गुप्ता, प्रधान सोनी सिंह, प्रधान ज्योति प्रजापति और पांच विकासखंड के कर्मचारी वहां पहुंचे। वहां पर उन लोगों को किस तरह से ज्यादा से ज्यादा सरकार के विकास कार्यक्रम का फायदा आम जनता को मिले उसके बारे में बताया गया। प्रधान और ब्लाक प्रमुख जनप्रतिनिधियों को भी अधिक से अधिक जनता को फायदा पहुंचाने के लिए कहा गया। बीडीओ, वीडीओ एवं न्याय पंचायत कर्मचारियों को भी जनप्रतिनिधियों से मिलकर काम करने को कहा गया। विकास का काम करके ब्लॉक को आगे लाने की बात कही गई।