फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आग से नौ परिवारों की 13 झाेपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के युवराजपुर मार्ग स्थित यादव बस्ती में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से नौ परिवारों की 13 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। घटना में घरों में 5 लाख रुपये से अधिक का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सुचना पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित रामजी ने बताया कि घटना के समय अधिकांश पीड़ित परिवार खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान झोपड़ियों से धुआं उठते देखा और शोर मचाया। आग में रामजी की तीन, कृष्णा की एक, श्यामजी की एक, धर्मेंद्र की एक, रामसागर की दो, गुड्डू की दो, लक्ष्मण की एक, सागर की एक और कुसुम देवी की एक झोपड़ी जल गई।
विज्ञापन

झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, साइकिल, कागजात, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर और दैनिक उपयोग का अन्य सामान भी नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। लेखपाल द्वारा आग से क्षति का आंकलन रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें