फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूल बस की चपेट में आने से 12 वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
स्कूली बस की चपेट में आने से अरखपुर गांव निवासी मृतक मोनू कनौजिया की फाइल फोटो। स्रोत- परिजनन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के अरखपुर गांव में बुधवार को स्कूली वाहन की चपेट में आने से 12 वीं के छात्र मोनू कनौजिया (17) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मिनी बस मौके पर छोड़कर भाग गया। लोगों ने एंबुलेंस से छात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की मां ममता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अरखपुर निवासी मोनू कनौजिया (17) बुधवार की सुबह टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान एक स्कूल की मिनी बस ने मोनू को सड़क के मोड़ पर पीछे से अपनी चपेट में ले लिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे सीएचसी ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मोनू शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही में 12 वीं का छात्र था। उसके दो भाई व दो बहन है। मां गृहिणी व पिता मुंबई में काम करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने स्कूली बसों के लापरवाह संचालन पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मिनी बस को जब्त कर लिया गया है। साथ ही मृतक की मां की तहरीर पर स्कूल के मिनी बस के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें