सैदपुर के जौहरगंज में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद का माल्यार
औड़िहार। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने कहा कि ओबीसी आरक्षण कोटा के विरोध में कमंडल यात्रा निकालने वाली भाजपा पिछड़ों की हितैषी कैसे हो सकती है। कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी लाभ व वोट के लिए निषाद, लोधी, कश्यप, केवट, राजभर आदि को हिंदू मानती है। गंगा आदि नदियों से निषाद वंशजों का सनातनी नाता है। भाजपा सरकार द्वारा गंगा की नीलामी करना सनातन धर्म का अपमान है। जो भी निषाद, बिंद समाज का व्यक्ति मत्स्याखेट के लिए गंगा सहित कर्मनाशा, टोंस, मगई, बेसो आदि नदियों का ठेका पट्टा लेगा, उसका निषाद और बिंद समाज से बहिष्कार किया जाएगा। इसको लेकर लखनऊ से शुुरू हुई यात्रा बरेली, ऊंचाहार, वाराणसी के बाद सैदपुर के जौहरगंज पहुंची। सैदपुर के जौहरगंज स्थित निषाद बस्ती में बुधवार को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर राकेश निषाद अभिषेक साहनी, संदीप निषाद, आकाश यादव, विनोद सोनकर अमित आदि मौजूद रहे। संवाद