फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक श्रीनिवास वंदला ने गुरूवार को स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केद्रों का जायजा लिया। इस दौरान कई जगहों पर ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरुइन गांव, देवढी, करमहरी, देवैथा, खिजिरपुर, हरपुर आदि जगहों पर बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वह जगह-जगह पर ग्रामीणों से रुककर चुनाव से संबंधित कई बातों को पूछते रहे। ग्रामीणों के जवाब को नोट कर आगे बढ़ते चले गए। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वहां रैंप, शेड, दीवार लेखन, बूथ की जानकारी, पेयजल उपलब्धता सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें