फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। नगर पंचायत सैदपुर के मालवीय नगर निवासी युवक मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उपचार के दौरान वाराणसी के एक निजी अस्पताल में बुधवार को उसकी मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। सैदपुर नगर के निवासी भाजपा कार्यकर्ता रामजी गुप्ता (35) मंगलवार की देर रात औड़िहार से निमंत्रण कर बाइक से घर लौट रहे थे। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सैदपुर कोतवाली के पास सामने अचानक आए कुत्ते से बाइक से टकराकर फिसल गई, जिससे रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचा और परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन भी वहां पहुंच गए। घायल की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रोना-बिलखना देख पड़ोसियों की आंखें नम हो गईं। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों को ढाढ़स बंधाने भाजपा के नेता और तमाम व्यापारी उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें