फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि विक्रेता संघ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आतंकी घटना को लेकर लोगों का खून खौल रहा है। लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पाकिस्तान के विरोध में सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न संगठनों और छात्रों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक औषधि विक्रेता संघ की ओर से दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष तन्हाई खां, शीतल कश्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, खुर्शीद अहमद, राजेश राय आदि शामिल रहे। ग्राम पंचायत टडवा में ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कैंडिल मार्च निकाला। दुर्गेश राय, सुनील कुशवाहा, रोहित राय, दयाशंकर बिन्द, राजु कुशवाहा रहे।
जमानियां संवाददाता के अनुसार रामकली महिला महाविद्यालय दरौली के परिसर में छात्राओं ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सैदाबाद में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कैंडिल मार्च निकाल कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। करंडा में दीनापुर से बड़सरा तक स्वाभिमान संगठन तथा पूर्वांचल युवा मोर्चा के लोगों ने जुलूस निकाल कर पाकिस्तान और इमरान खान का पुतला फूंका। करंडा के ही पुरैना में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कैंडिल मार्च किया तथा पाकिस्तान का पुतला फूंका। मरदह के नसरतपुर आंबेडकर पार्क में आतंकवाद पुतला फूंका गया। इसी प्रकार बिजौरा ग्राम सभा, मरदह बस स्टैंड पर ग्राम विकास सेवा समिति के कार्यकर्ता, युवक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार में , एमआरडी पब्लिक स्कूल सेंवठा के परिसर में शहीदों के नाम पर कैंडल जलाकर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। भीमापार बाजार में लोग सड़कों पर उतर आए। हाथ में पाकिस्तान बिरोधी स्लोगन लिखी तख्ती तथा पाकिस्तान का पुतला लेकर पूरे बाजार एवं गांव में पैदल मार्च करके पुलिस चौकी के सामने पुतला और पाकिस्तानी झंडे को जलाया गया। जुलूस में भीमापार ,राजापुर, करनामेपुर, खजुरहट, आदि गांव के लोग भारी संख्या में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें