गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं के विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. पूजा सिंह ने एमए द्वितीय वर्ष की पूजा श्रीवास्तव तथा बीए तृतीय वर्ष की पूजा गुप्ता को बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड दिया। आयोजक छात्राओं ने बीए तृतीय वर्ष की अंजना वर्मा तथा एमए द्वितीय वर्ष की सुमन यादव का मिस फेयरवेल के रूप में चुनाव किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सतेंद्र सिंह तथा शिक्षा शास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. पूजा सिंह ने छात्राओं को पढ़ने, आगे बढ़ने एवं आगामी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रिया गुप्ता, सुमन यादव, शेफाली गुप्ता, सोनी यादव, आरुषि राय को 2017-18 में अपनी कक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने पर पुरस्कृत किया गया। शिक्षा शास्त्र परिषद की ओर से आयोजित तार्किक क्षमता, पोस्टर प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं सुमन यादव, पूजा गुप्ता, ज्योति विश्वकर्मा, फलक नाज, मनीषा प्रजापति को प्रथम तथा गायत्री गुप्ता, निधि सिंह, मुस्कान, साक्षी सिंह, सादिया एवं नीतू के द्वितीय स्थान पर आने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभाग में वर्ष भर सक्रिय रहने वाली एवं सहयोग करने वाली छात्राओं ऐमन बानो, पूजा गुप्ता, प्रिया, अंजना आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन काजल वर्मा एवं मुग्धा गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा शिक्षा शास्त्र विभाग की छात्राएं उपस्थित रहीं। इससे पहले पुलवामा कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।