फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र न खुलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। विगत कई वर्षों से धान क्रय केंद्र बनने के बावजूद इस बार सेवराई में धान क्रय केंद्र न बनाने पर आक्रोशित किसान जुलूस की शक्ल में मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस बीच तहसीलदार को अपना मांग पत्र सौंपा। पंद्रह दिन के अंदर केंद्र न खुलने की दशा में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। किसान नेता भानू प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार लगभग दर्जनों गांव का मुख्य केंद्र साधन सहकारी समिति गोड़सरा को शासन द्वारा धान क्रयकेंद्र न बनाकर दिलदारनगर केंद्र खोला गया है। वह तहसील मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर है। इससे किसानों को परेशानी होगी। तहसीलदार को पत्रक सौंपकर चेतावनी दिया कि अगर पंद्रह दिनों के अंदर साधन सहकारी समिति गोड़सरा को क्रयकेंद्र नहीं बनाया गया तो किसान तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। तहसीलदार विराग पांडेय ने उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ही साधन सहकारी समिति गोड़सरा को धान क्रय केंद्र बनाने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वाले किसानों में डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, हरिनारायण यादव, टीपू सिंह, पप्पू सिंह, प्रवीण यादव, राकेश सिंह, परशुराम कुशवाहा, दिनेश पाठक, मधुसूदन सिंह आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें