गाजीपुर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महारानी लक्ष्मीबाई की 190वीं जयंती सोमवार को विधानसभा स्तर पर समारोहपूर्वक मनाई गई। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा की जिला प्रभारी किरन शर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। उनका साहस एवं शौर्य से भरा जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में माया सिंह, आभा राय, संजू श्रीवास्तव, कंचन राय, उर्मिला देवी, नीलू सिंह, उर्मिला देवी, आशा देवी, प्रतिमा, राधिका, सरिता बलवंत, कौशल्या सिंह, सुमन वर्मा, डिंपल यादव, सुमन वर्मा, डिंपी यादव, अंजना श्रीवास्तव, आरती खरे, अच्छेलाल गुप्ता, गोपाल राय, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री विभा पाल ने किया। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित लक्ष्मीबाई जयंती समारोह में भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री सरोज कुशवाहा ने कहा कि भारत की नारियां हमेशा से समय एवं परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने में सक्षम एवं समर्थ रही हैं। इस अवसर पर सरोज मिश्रा, रत्ना सरोज ने विचार व्यक्त किया। संचालन रंजू शर्मा ने किया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार महिला मोर्चा विधानसभा सैदपुर की बैठक निर्मला पाठक की अध्यक्षता में प्राथमिक पाठशाला हसनपुर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि मीरा श्रीवास्तव ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में सैदपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर पूनम मौर्या की घोषणा की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीला सोनकर, मंजू गौतम, रीना गौतम, हेमंती, सुधा, प्रमिला आदि उपस्थित रहीं।