फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमतलब साबित हो रही सीजीएस व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर या त्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया कोच गाइडेंस सिस्टम (सीजीएस) बेमतलब साबित हो रहा है। करीब एक पखवारे पहले इसे लगा तो दिया गया लेकिन अब तक यह चालू नहीं हो सका है। इसका कारण बिजली की समस्या को बताया जा रहा है। इसके चालू नहीं होने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में यात्रियों को ट्रेन के आगमन पर कोच तलाशने की जहमत से छुटकारा दिलाने के लिए लाखों की लागत से कोच गाइडेंस सिस्टम लगवाया गया। इसके तहत तीनों प्लेटफार्म पर कुल 72 बोर्ड लगाया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर 26 बोर्ड लगाए गए हैं। जबकि प्लेटफार्म संख्या दो तथा तीन पर 23-23 बोर्ड लगाया गया है। इस प्रकार कुल 72 बोर्ड लगाकर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को यह नई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसका संचालन होने पर यात्रियों को अपना कोच तलाशने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। वह आसानी के साथ अपनी कोच तक पहुंच जाएंगे। अभी लंबी गाड़ियों की बोगियों को खोजने के लिए प्लेटफार्म पर लोगों को काफी भाग दौड़ करनी पड़ती रही है। एक पखवारे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी सिस्टम को चालू नहीं किया जा सका। इसके पीछे बिजली की समस्या को कारण बताया जा रहा है। बताया गया है कि इन सभी बोर्ड के लिए करीब 15 एम्पियर बिजली की खपत होगी लेकिन यह सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस संबंध में वाराणसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी बोर्डो का संचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें