कासिमाबाद। पुलिस ने सोमवार की भोर में गश्त के दौरान डाही पुलिया के पास से एक पिकप को पकड़ा। जिसमें छह बछड़े लदे थे। पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बछड़ा सहित पिकप को थाने ले गई। डाही पुलिया पर रात में पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक पिकप आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक पिकप की गति बढ़ा कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों भी उसका पीछा करने लगे। कुछ दूर जाने के बाद चालक पिकप छोड़कर भाग निकला। पिकप पर छह बछड़े लदे थे। पुलिस पिकप सहित बछड़ों को थाने ले गई। पुलिस ने सभी बछड़ों को किसानों को सुपुर्द कर दिया।