फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत श्री गणिनाथ महाराज की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मद्धेशिया वैश्य समाज के तत्वावधान में शनिवार को डाक बंगला के पास स्थित साहित्यकार कपिलमुनि पंकज के आवास पर संत श्री गणिनाथ महाराज की जयंती मनाई गई। इसमें मद्धेशिया समाज के लोगों ने झंडारोहण के बाद संत गणिनाथ के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद मद्धेशिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अक्षत पंकज ने अभ्युदय गीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने गणिनाथ के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि गणिनाथजी परम तपस्वी थे। उन्हें दिव्य शक्तियां प्राप्त थी। महाराज जी शोषण, अत्याचार एवं अन्याय के प्रखर विरोधी थे। उन्होंने सभी मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया। इस अवसर पर संदीप कुमार गुप्ता, जैनेश कुमार, शैलेश, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, छोटे गुप्ता आदि ने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र मद्धेशिया तथा संचालन जैनेश पंकज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें