सेवराई (गाजीपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन सदस्यीय टीम ने ब्लाक अंतर्गत विभिन्न गांव में घूम-घूमकर शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया। खंड विकास कार्यालय भदौरा पर शुक्रवार को सचल वाहन पहुंचने पर ब्लाक कर्मियों, अधिकारियों एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर सिंह कुशवाहा ने उनका स्वागत किया। टीम ने उपस्थित सभी लोगों को शौचालय के प्रयोग एवं स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलवाई। सचल प्रचार वाहन के मैनेजिंग डाइरेक्टर सलीम खान ने बताया कि दो अक्तूबर से पहले जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर सिंह कुशवाहा, प्रभारी एडीओ पंचायत रमाकांत सिंह, अनिल सिंह, इंद्रेश वर्मा, उज्जैन भारती, महेंद्र कुशवाहा, अवधेश खरवार, नंदा राय, रामउग्रह, सलीम खान, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।