फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के सपनों को साकार करेगा पंचायती राज संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की समीक्षा बैठक पीरनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर रविवार को हुई। इस मौके पर जिला वर्किंग कमेटी का गठन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि यह संगठन राहुल गांधी के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आगे आने वाला समय पूरी तरह से कांग्रेस का दिख रहा है। हमें लगन और आस्था के साथ पार्टी हित में काम करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन देश के जन-जन तक पहुंच बनाएगा। इससे हर तबके में पकड़ बनेगी और संगठन मजबूत होगा। कहा कि वर्ष 2019 में राहुल गांधी को पीएम की कुर्सी दिलाना ही पार्टी का उद्देश्य है और इसे हर हाल में पूरा करना है। हमारे सभी कार्यकर्ता पूरे जोश-खरोश में हैं। चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। इस मौके पर निर्मला पासवान, स्नेहलता, हरदेव सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, रामनगीना पांडेय, राम प्रसाद राय, ग्यासुद्दीन अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, रीता सिंह, देवेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन डॉ. सुमेर कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें