मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
स्थानीय विकासखंड के राजापुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सरायगंधु और रायपुर में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के मंडल स्तर की टीम की ओर से गांव की जांच के बाद दोनों राजस्व गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार सुनील सिंह के नेतृत्व में मंडल स्तर की टीम की ओर से राजापुर ग्राम पंचायत के दो राजस्व ग्रामों सरायगंधु एवं रायपुर में घर घर जाकर जांच की गई। टीम के सदस्यों ने खेतों में भी जाकर जांच की। पाया कि गांव के लोग खुले में शौच नहीं करते हैं। उसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायगंधु में गांव के लोगों के साथ बैठक करके लोगों को गांव को स्वच्छ रखने के बारे में जानकारी दी। खुले में शौच करने से होने वाले बीमारियों के बारे में उन्हें जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने दोनों ही राजस्व गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित किया। इस मौके पर मिशन के जिला स्तरीय रणविजय यादव, डीपीसी सौरभ कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गंगासागर कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्विनी कुमार राय, पंचायत अधिकारी सूर्यभान राय, अजय कुशवाहा, शिवजी, स्वतंत्र कुमार, लल्लन, नित्यानंद त्रिपाठी, रविकांत राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष राम, अरुण कुमार राय, मुकुंद राय, लालचंद्र राम, रामजतन राम, रणजीत राम, श्रीनारायण राम, शिवचरण यादव, विक्रमा यादव आदि उपस्थित थे।