फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचे एक परिवार के छह लोगों को ग्राम प्रधान, उसके भाई सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप था कि पुलिस ने छेड़खानी का मामला न दर्ज कर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात आठ-नौ बजे के बीच उसके परिवार की कक्षा नौ की छात्रा खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान और उसका भाई उसके साथ छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों के पहुंचने से पहले ही ग्राम प्रधान और उसका भाई वहां से भाग निकले। छात्रा रोती-बिलखती घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इस पर परिजन छात्रा को लेकर आरोपी प्रधान के घर उलाहना देने के लिए पहुंचे। इस पर प्रधान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने परिवार के साथ पीड़ित छात्रा सहित उसके परिवार के छह लोगों को हॉकी, राड, लाठी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज न कर पुरानी रंजिश में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने छेड़खानी की घटना को मनगढंत बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष ने शराब के नशे में धुत होकर आपसी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि छेड़खानी की बात महज अफवाह है। दोनों पक्ष पट्टीदार हैं। इन लोगों में पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल मुआयना के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें