फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर लोक शिक्षा प्ररेणा ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर ब्लाक संसाधन केंद्र पर सदर ब्लाक के समस्त लोक शिक्षा प्रेरकों ने बुधवार को सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि शासन से प्राप्त मानदेय की धनराशि का भुगतान तत्काल प्रेरकों के खाते में भेज दिया जाए।
विज्ञापन

चंद्रमा भारती ने कहा कि प्रेरकों के नवीनीकरण के लिए भारत सरकार शासनदेश तत्काल जारी करे तथा अवशेष मानदेय की धनराशि तत्काल जारी करें। इस अवसर पर अच्छेलाल यादव, अरुण कुमार भारती, नरेंद्र कुमार, धनंजय शर्मा, सुरेंद्र राम, सोनी यादव, परमेश्वर यादव, प्रियंका यादव, मारकंडेय राम, विरेंद्र यादव, पवन कुमार गुप्त, सुनील कुमार आदि पस्थित थे। संचालन राजेश सिंह राय ने किया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार शिक्षा प्रेरकों का समायोजन रद्द करने के खिलाफ शिक्षा प्रेरकों ने बीआरसी कासिमाबाद पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार से मांग किया कि प्रेरकों को तत्काल अपने पद पर वापस किया जाए। ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार प्रेरकों के साथ धोखा कर रही है। यह दोनों सरकार न्याय हित में रोजगार देने की जगह पर रोजगार छीनने का काम कर रही है। धरना-प्रदर्शन में हरिद्वार यादव, सुरेंद्र चौहान, राजेश यादव, महेंद्र प्रसाद गोड़, राजेंद्र यादव, रमेश, सविता मौर्या, सुनीता देवी, खुर्शीद, रानी राय, सुरेमन बिंद, शीला, सत्येंद्र, विपिन आदि शामिल थे। बिरनो और मरदह संवाददाता के अनुसार लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रेरकों ने बीआरसी परिसर में धरना दिया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, अशोक सिंह यादव, प्रमोद राम, बसंत सिंह कुशवाहा, देवनारायण राम, इंदूबाला पांडेय, बिंदू यादव, अनिल कुमार सिंह, किरनबाला चौबे, रागिनी चौबे, संजू तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मुनीब यादव, विजयी, ऊषा, महेश, प्रमोद कुमार, अम्बिका, प्रवीण, रमेश, मिथिलेश, रम्भा, कृष्णमोहन, अखिलेश, सुभावती, शैल, नीतू, पुष्पा, मीरा, सुभाष, रागिनी, संजू, कुसुम, पारस यादव आदि मौजूद रहे।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार लोक शिक्षा प्रेरक संघ के सदस्यों ने बुधवार को अपनी 4 सूत्री मांग को लेकर ब्लाक संसाधन केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रेरकों ने धरना-प्रदर्शन के बाद अपनी 4 सूत्री मांगों का ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर रूबीना गुलनार, दिलीप कुमार वर्मा, श्रीकांत भारती, अनिल कनौजिया, चंद्रकला वर्मा, मधु राय, रीमा यादव, संजू देवी, अशोक कुमार, मांती कुशवाहा, अभयनारायण राजभर, जीवन यादव, हरेराम, रामाशीष यादव, शिवकुमार कुशवाहा, मनोज यादव, दयाशंकर, प्रतिभा तिवारी आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता मनोज कुमार यादव एवं संचालन रामनिवास यादव ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय बीआरसी परिसर में लोक शिक्षा प्रेरक संघ की बैठक बुधवार को हुई। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा प्रेरकों की संविदा समाप्त करने पर विरोध जताया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव, अमरचंद्र, महेंद्र, मनराज, प्रीति पांडेय, रीना, प्रियंका, संतोष तिवारी, शेखर शरण राय, अशोक, अनिल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दीप नारायण तथा संचालन गौतम प्रसाद ने किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार लोक शिक्षा प्रेरकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र भदौरा पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना सभा में परशुराम गुप्ता, बाबर खान, कृष्णमोहन पांडेय, राजेश यादव, रामाश्रय, विकास बहादुर सिंह, श्यामदेव, रामनिवास, माया देवी, ममता गुप्ता ,रेखा राय, किरन देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...ये है लोक शिक्षा प्रेरकों की मांगें
0 तत्काल प्रभाव से संविदा बहाल की जाए।
0 नवीनीकरण करवाना है तो पत्र जारी किया जाए।
0 सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जोड़कर विद्यालय के शिक्षण कार्य से सम्बद्ध किया जाए।
0 शासन से प्राप्त मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए।
0 प्रशिक्षित शिक्षक के समान काम एवं वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें