जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। मारपीट की घटना में मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। ताजपुर मांझा गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिलाओं के बीच हुए झगड़े में मारपीट हो गई। इस घटना में बृजेश यादव (18), लीलावती देवी (47), सोनमती (30) घायाल हो गई। मारपीट की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। इधर रघुनाथपुर गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में हुई मारपीट में अजित कुमार 18, कुसुम देवी 35, पार्वती देवी 65 और रमाशंकर बिंद 68 घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजाराम ने बताया कि मारपीट की घटना में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।