मरदह। इंडियन आयल कारपोरेशन की तरफ से मंगलवार को स्थानीय माता तपेश्वरी इंटर कालेज परिसर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नौ एवं दस के 310 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग किया। इस प्रतियोगिता में ईंधन संरक्षण की दिशा में जो सार्थक कदम होना चाहिए, उसके बारे में लिखित एवं मौखिक प्रश्न छात्र-छात्राओं से पूछा गया। कार्यक्रम के संयोजक अच्युतानंदन, इंडेन ग्रामीण वितरण केंद्र के संस्थापक जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से ईंधन की अत्यधिक मात्रा में बर्बादी, कम खर्च में ज्यादा फायदा, सुरक्षा के उपाय सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निजात के लिए जागरूकता अभियान के लिए ईंधन संरक्षण पर बल दिया गया। छात्र-छात्राओं के माध्यम से हर घर में संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्रनाथ पांडेय, विजयनरायण मिश्रा, लौटू राम, सुग्रीव सिंह, सुरेंद्र यादव, मनोज पांडेय, संजय मौर्या, विजय सिंह, राजेंद्र कुमार, बालकेश आदि मौजूद रहे।