फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीद कर घर जा रही युवती का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सिंचाई विभाग चौराहे के पास स्थित एक मॉल के पास से सामान खरीदकर मंगलवार की शाम घर जा रही एक युवती का गाड़ी सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। साथ में मौजूद एक युवती ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर पुलिस को दी। जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने वायरलेस से इस घटना की सूचना सभी थानाध्यक्षों को भेज दी। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र दूबे ने बताया कि मुहम्मदाबाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। युवती से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें