फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, गुल रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। नगर के पांडेय मोड़ के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दिया, जिससे खंभा गिर गया। टक्कर के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। खंभा-तार टूटने से वार्ड नंबर पांच विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन भी आपूर्ति सुचारु न होने से लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे पांडेय मोड़ पर सड़क के किनारे खड़े विद्युत पोल ने ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे तार सहित खंभा गिर गया। टक्कर की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए और तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराया। तार-खंभा से टूटने से वार्ड पांच की बत्ती गुल हो गई। गर्मी की वजह से लोग रात में चैन की नींद नहीं सो सके। गुरुवार की सुबह के कर्मचारी खंभा को दुरुस्त करने में जुट गए, लेकिन शाम छह बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। वार्ड के लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे। जिन लोगों ने घरों में इनवर्टर लगा रखा था, चार्ज न होने की वजह से वह भी निर्धारित समय के बाद शो-पीस बन गए। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर की दौड़ लगाते रहे। इस संबंध में उपखंड अधिकारी वीके राय ने बताया कि ट्रक के धक्का मार देने से पोल और तार टूट गया है। तार को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा। उम्मीद है कि शुक्रवार की सुबह तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें