फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जमानिया के 12 स्कूलों पर मारा छापा, दो को बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। शिक्षा विभाग द्वारा अमान्य विद्यालयों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजीव कुमार यादव ने क्षेत्र के 12 विद्यालयों पर छापा मारा। इस दौरान दो स्कूलों को बंद कराया गया। 10 स्कूलों को चेतावनी दी गई है। छापेमारी के दौरान खड़ईचा और कर्महारी में बिना मान्यता के विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित मिलीं। बीईओ ने दोनों विद्यालयों को बंद करा दिया। मालूम हो कि इन विद्यालयों को पूर्व में भी नोटिस दिया जा चुका था, बावजूद इसका संचालन चल रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही जुर्माना लगाने और अन्य विधिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। उपरोक्त विद्यालयों के अलावा 10 अमान्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया है, जहां नियमों की अनदेखी सामने आई है। शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना मान्यता संचालित किसी भी विद्यालय को बख्शा नहीं जाएगा। ईओ राजीव कुमार यादव ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों का नामांकन सिर्फ मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं, जिससे बच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित रह सके। इस दौरान नोडल शिक्षक अखंड प्रताप सिंह, मजहर खान, गोरख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें