गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अज्ञात कारणों से लगी आग मेें 12 झोपड़ी, दो कार, सौ बोझ धान और 25 हजार नगदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी।
भांवरकोल: मड़ई गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास मौजूद अन्य 12 झोपड़ियों को भी अपने आगोश में ले लिया। जब-तक ग्रामीण आग पर काबू पाते घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में शिवचरन यादव की तीन, रामायण यादव की एक, परमेश्वर यादव की तीन, राकेश यादव की तीन और भरत यादव की दो झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुहम्मदाबाद एसडीएम राजेश गुप्ता, कानूनगो राकेश यादव और लेखपाल पुनीत राय मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को कंबल एवं खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराने के साथ कोटेदार को राशन उपलब्ध कराने को कहा।
दुबिहा: उतरांव गांव की दलित बस्ती के सटे पूरब तरफ प्रभुहंस कुमार का हाता है। चारों तरफ से चहारदीवारी देकर अंदर दो रूम जिसके ऊपर शेड पड़ा हुआ है। शनिवार को प्रभुहंस अपने चाचा श्यामरथी की तबीयत खराब होने के कारण मऊ अस्पताल लेकर गए और रात 11 बजे वापस घर लौटे। कार अपने हाते में ले जाकर खड़ा किया जहां पहले से उनके चचेरे भाई जयवंत कुमार की कार रोज की तरह खड़ी थी। पास ही में ट्रैक्टर भी खड़ा था। हाते में लगे मुख्य गेट में ताला बंद कर बस्ती के बीच अपने घर पर आ गए।