फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षक व स्नातक निर्वाचकों की सूची में 11952 महिला मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची के अनुसार कुल 40895 में आधी आबादी की संख्या 11 हजार से ज्यादा है। 16 दिसंबर तक दावे और आपत्ति दाखिल किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में वैसे तो अभी काफी समय शेष है लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो गई है। आगामी चुनाव के मद्देनजर अर्हता तिथि एक नवंबर 2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। बीते दो दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। इसके अनुसार जिले में वर्तमान में दोनों के 40895 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 11952 है जबकि पुरुष 28943 मतदाता हैं। वाराणसी खंड स्नातक के 37272 में 11225 महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या 26047 है। इसी प्रकार वाराणसी खंड शिक्षक में 3623 में 727 महिला और 2896 पुरुष मतदाता हैं। आयोग ने निर्वाचक नामावलियों को तैयार किए जाने के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्ति दाखिल करने की अवधि निश्चित की है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 30 दिसंबर तक किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवीप्रसाद सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें