फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के माध्यम से ही सर्व समाज का सर्वांगीण विकास संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के कोदई ग्राम में सोमवार को राजभर समाज की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए वरिष्ठ नेता डा. राणाविजय राजभर ने कहा शिक्षा के माध्यम से ही सर्व समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। संगठन को मजबूत कर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आगे आएं। तब जा कर महाराजा सुहलदेव का सपना सकार होगा। उन्होंने कहा कि समाज को चेतना की जरूरत है। जब तक हम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मांगों को नहीं मनवा लेंगे समाज को जागरूक करते रहेंगे। चौधरी बैजनाथ राजभर ने शिक्षा पर बल दिया। इस मौके राजेंद्र राजभर, मुन्नीलाल, नंदा राजभर, रामशकल, रामभजन, रामदरश, राजाराम, तेजालाल, रामनरेश, रमाशंकर, विरेंद्र, संतू, मोहन, विश्वंभर, रामअवतार, सुदामा, रामजन्म, धनंजय, हरिद्वार, कमला, ओमप्रकाश भारद्वाज, रामनिवास राजभर, प्रदीप राजभर, अजय राजभर, चौधरी मुसाफिर राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें