फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव से बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा गौरैया को बचाने के उद्देश्य से गौरैया जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें गौरैया को बचाने और पक्षियों के लिए छत पर पानी रखने को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गांव के बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस के अवसर पर तेजी से लुप्त होती जा रही पक्षी गौरैया को लेकर सर्वसम्मति से गौरैया जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे गांव के तिराहे पर लोग जुटे। इसका नेतृत्व करते हुए सहायक अध्यापक रमेश सिंह यादव ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। गांव के बाहर स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे रैली सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि गौरैया को बचाने के लिए विश्व गौरैया दिवस कार्यक्रम 20 मार्च 2010 से विभिन्न देशों में मनाया जा रहा है। भारत में इसकी शुरूआत वर्ष 2012 में हुई लेकिन यह मात्र कागजों में सिमट कर रह गया है। प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे कटते रहने से सूक्ष्म कीड़े नही मिल पा रहे हैं जो इनका एक पसंदीदा भोजन है। अंत में लोगों ने घर-घर जाकर छतों पर कटोरे में पानी रखा और खाने के लिए अनाज रखा। इस अवसर पर सुभाषचंद्र, रजनीश कुमार, कुलदीप, अनंत, साक्षी, खुशी अंशिका, दिलीप, नंदलाल, गोपाल, अजीत, भानूप्रताप, सुजीत, जीउत, पंकज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें