फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव मुक्त रह कर लें त्वरित निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में कोई कोर कसर न रह जाए इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जिला पंचायत के सभागार में चुनाव में लगाए गए अधिकारियों की तीन दिवसिय लीडरशिप एंड मोटिवेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है। दूसरे दिन गुरुवार को विशेष तथा आपात परिस्थितयों से किस प्रकार निपटा जा सकता है, इसकी विस्तार से चर्चा की गई। हीरो माइंड माइन इंस्टीच्यूट के मास्टर ट्रेनर अंबरीष राय ने कहा कि खास परिस्थिति में तनाव मुक्त रह कर त्वरित निर्णय लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में प्रत्येक विधानसभा से तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक समेत करीब 57 अधिकारी शामिल रहे। श्री अंबरीष राय ने बताया कि चुनाव का कार्य काफी चुनौती भरा होता है। ऐसे में कई प्रकार की ऐसी विपरित परिस्थितियां आती है। ईवीएम मशीन में गड़बड़ी, वोटरलिस्ट में नाम नहीं होना, मतदाता का अनावश्यक दबाव आदि समस्याओं का त्वरित निदान करना होता है। चुनाव आयोग के नियमों का पालन भी करना होता है। बताया कि किसी भी कार्य योजना में टीम वर्क और समय प्रबंधन आवश्यक है। क्षमता के हिसाब से कार्य वितरण करना चाहिए। इस दौरान स्ट्राज, खेल और रोचक तरीकों से विश्लेषण कर प्रशिक्षित किया। इसी क्रम में प्रशिक्षक शिवकुमारी राय ने बताया कि पहले से कुशल तैयार हर काम को आसान कर देती है। उन्होंने संकटकाल में तनाव मुक्त हो कर निर्णय लेने के कई उपयोगी टिप्स दिए। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक श्रीवास्तव, प्रधान सहायक अभय शंकर मिश्रा, शिवप्रकाश त्रिपाठी, संजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार पांडेय आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें