फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार और हड़ताल को लेकर किया विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा की मासिक बैठक विकास भवन परिसर में शनिवार को हुई। इसमें प्रांतीय आह्वान पर 14 फरवरी को कार्य बहिष्कार-हड़ताल पर विचार-विमर्श कर सहमति जताई गई । कार्य बहिष्कार को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों पर गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकरा की ओर से कर्मचारियों की उपेक्षा लगातार की जा रही है। सरकार की ओर से नियत समय व्यतीत हो जाने के बाद प्रांतीय नेतृत्व को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार जैसे आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा। इसके बाद भी सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो प्रांतीय संगठन कोई भी निर्णायक लड़ाई के लिए कदम बढ़ा सकता है। इसमें अनिशिचितकालीन हड़ताल भी हो सकती है। इस अवसर पर श्रीकांत राय, रविंद्र सिंह, डीएस राय, अरविंद सिंह, आलोक राय, दिनेश यादव, अश्विनी सिंह, विवेक सिंह शम्मी, विजय सिंह, मनोज राय, सिद्धार्थ कुशवाहा, नागेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह, बालेंद्र त्रिपाठी, रमेश कुमार, रामनगीना यादव, विनोद चौधरी, जनार्दन यादव, प्रतीक राय, विनय उपाध्याय, रामधनी, रवि सिंह, रविशंकर, रमेश, गोविंद, राजेश श्रीवास्तव, गोपाल यादव, संतोष तिवारी, राकेश पांडेय, ओंकारलाल, विशाल कुशवाहा, एसपी गिरी, इम्तियाज अहमद, विपिन सिंह, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन ओएन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें