फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र रही लघु नाटिका हिंदुस्तानी बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित श्री ठाकुरजी राम-लक्ष्मण-जानकी इंटर कॉलेज वरहपुर के परिसर में रविवार को स्व. गोपाल सिंह की 11वीं पुण्यतिथि एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत हास्य नाटिका, भोजपुरी गीत, देशभक्ति गीत, राजस्थानी गीत एवं कव्वाली आदि प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। हिंदुस्तानी बेटी पर आयोजित लघु नाटिका आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने स्व. गोपाल सिंह के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विशिष्ट अतिथि जिला उद्यान अधिकारी डा. संजीव कुमार वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री मिश्र ने कहा विद्यालय में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों से बच्चों में बहुआयामी प्रतिभा का विकास होता है। वह अपनी संस्कृति, कर्तव्य को जानने में समर्थ होते हैं। आज के बच्चों पर ही कल के भारत का भविष्य टिका है। इसलिए यह आवश्यक है कि विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनमें देश प्रेम की भावना भरी जाय ताकि वह जीवन में एक सफल इंसान बन सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीएन सिंह तथा संचालन प्रमोद कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर उमाकांत सिंह, बुलबुल सिंह, त्रिभुवननाथ सिंह, रामसेवक जायसवाल, सूरज राम बागी, कुसुम सिंह, मजीद, अरविंद, मुन्ना सिंह प्रधान, राजेश यादव आदि उपस्थित थे। अंत में विद्यालय की प्रबंधक कांति सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें