फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब खड़ी 70 बाइकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देश पर दिलदारनगर जीआरपी ने स्टेशन परिसर में इधर-उधर खड़ी बाइकों पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार की शाम से चेकिंग अभियान शुरू किया, जो दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान नियमों की अनदेखी पर 70 बाइकों का चालान किया। इससे बाइक स्वामियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बाइकों से आने वाले लोग वाहन को परिसर में आड़े-तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे यहां आने वाले अन्य यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विरोध करने पर बाइक स्वामी लोगों से मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। लोगों को नियम-कानून बताने के लिए जीआरपी ने शुक्रवार की शाम और शनिवार को परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि स्टेशन पर आने वाले लोग बाइकों को परिसर में आड़े-तिरछा खड़ा कर दे रहे हैं। इससे अन्य लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में बेतरतीब खड़े 70 बाइकों का चालान किया गया। बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। चेकिंग के चलते बाइक स्वामियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें