खानपुर (गाजीपुर)। सैदपुर ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक देवकली और सैदपुर ब्लॉक ग्राम प्रधानों की एक बैठक हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी सैदपुर पवन कुमार सिंह ने जनपद में चल रहे धान खरीद केंद्र, मतदाता सूची में नाम छुड़वाने और खुले में शौच मुक्त के के बारे में बताया। कहा कि ग्राम प्रधान सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें।
एसडीएम सैदपुर शिशिर कुमार ने ग्राम प्रधानों को बताया कि शासन की मंशा है कि गांव के सभी किसान अपने धान का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा निर्धारित धान क्रय केंद्र पर जाएं और व्यवस्था के धान बेचकर उचित मूल्य प्राप्त करें। कहा कि शासन की तरफ से कई सुविधाएं ग्रामीणों, किसानों को दी जा रही हैं। इसकी जानकारी स्वयं ग्राम प्रधान अपने स्तर पर ग्रामीणों को दें। खुले में शौच मुक्त पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि स्वच्छता अभियान के तहत सभी लोग अपने घर में शौचालय का निर्माण करा लें, जो सक्षम ना हो, यथा संभव ब्लाक के माध्यम से कुछ सहयोग राशि लेकर अपने घर में शौचालय का निर्माण करा लें। दिव्यांग जनों को शत प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की । 25 नवंबर को विशेष दिवस के रूप में मनाने के लिए ग्राम प्रधानों को बताया। बताया कि उस दिन सभी बूथों पर सभी बीएलओ उपस्थित होकर मतदाता सूची में छूटे लोगों को फार्म देकर भरवाएंगे। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार पांडेय, दूरसंचार विभाग से आशीष कुमार श्रीवास्तव, मार्केटिंग से एसएनआई आशुतोष कुमार चौरसिया ने आदि उपस्थित थे।