फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषितों की सेवा में आजीवन लगे रहे विजय नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कालेज यूसुफपुर (खड़वा) मे समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान विजयनारायण सिंह की पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने पूर्व प्रधान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर आयोजित अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि विजयनारायण सिंह आजीवन शोषितों-वंचितों की सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का गिरता स्तर चिंता का विषय है। शिक्षा के गिरते स्तर को बचाने के लिए अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जहां शिक्षक कुम्भार की तरह होता है, वहीं छात्र कुम्भार की कच्ची मिट्टी की तरह। शिक्षक अपनी मेहनत एवं परिश्रम से उस मिट्टी को जैसा चाहता है वैसा सुंदर पात्र बनाने का काम करता है। अभिभावक का भी छात्र को दिशा देने एवं उच्च संस्कार का वातावरण देने का दायित्तव है। विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी एवं मंत्री काशीनाथ यादव ने कहा कि शिक्षा से ही नए भारत एवं मजबूत भारत का निर्माण हो सकता है। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बेटा के साथ ही बेटी को भी बराबर की शिक्षा देने की जरूरत है। आज बेटियां बेटों से ज्यादा मेहनत कर हर क्षेत्र में परिवार के साथ ही देश का नाम रोशन कर रही है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में प्रथम, द्धितीय एवं तृतिय अस्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओ को विजय श्री सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी ब्रजभूषण दुबे, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, ब्लाक प्रमुख सच्चेलाल यादव, प्रेम सिंह रतन, संजय यादव, कृष्णदत्त द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव, प्रधान रमेश यादव, रामनगीना यादव, आनंद सिंह, चंद्रिका यादव, कमलेश यादव, भानू, उदयप्रताप यादव, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रो. डा. सानंद सिंह तथा संचालन अशोक सिंह पप्पू ने किया। अंत में प्रधानाचार्य अजयप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें