खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधौना रेलवे हाल्ट पर ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर ट्रेन आधे घंटे तक रोक दी गई। इस बीच घबराए यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। मऊ से इलाहाबाद जाने वाली ट्रेन (75105) शाम सात बजे जब सिधौना हाल्ट पर पहुंची तो एक बोगी से धुआं निकलते देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों सहित महिलाओं ने ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर खड़ी हो गईं। इस बीच ट्रेन आधे घंटे तक रूकी रही। क्रासिंग गेट्मैन चंद्रकांत ने बताया कि मामूली बात थी। ट्रेन का पहिया रगड़ खाने की वजह से ऐसा हुआ है। औड़िहार स्टेशन को सूचना देकर यात्रियों सहित ट्रेन को रवाना कर दिया गया।