गाजीपुर। शारदा ज्योति समाज की ओर से जीजीआईसी में सुलेख, पोस्टर, विचार अभिव्यक्ति, एकल गीत आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। याचक ज्यादा, दाता कौन, ईश्वरीय सत्ता में है दम, विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में मंजरी पहले, आस्था वर्मा दूसरे तथा निशा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रियांशु प्रथम, आस्था सिंह द्वितीय, राजश्री सोनी तृतीय रहीं।
ज्येष्ठ वर्ग में जबी जहीरा रिजवी पहले, प्रभवराज दूसरे, सकीबा जमील तीसरे, वरिष्ठ वर्ग में खुशी सोनी प्रथम, स्वास्तिका सिंह द्वितीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग एकल गीत में सत्यम प्रथम, आदित्य श्रीवास्तव द्वितीय, अलीशा यादव तृतीय, ज्येष्ठ वर्ग में सिद्धांत खरवार पहले, शालि नी सिंह दूसरे तथा वरिष्ठ वर्ग में स्नेहा प्रथम, वंशिका श्रीवास्तव द्वितीय रहीं। इससे पहले प्राचार्य डा. ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में प्रियंका, उरूज फातमा, हर्षिता चौरसिया, अंजनी श्रीवास्तव, डा. सुधीर श्रीवास्तव, पारसनाथ, प्रीति श्रीवास्तव शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद सिंह, सुभाष सिंह, दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव, प्रतिभा पांडेय, चंद्रप्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा। संचालन तृप्ति श्रीवास्तव ने किया।