फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से आम लोगों की कमर टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को हेतिमपुर गांव स्थित संत जुड़ेदास शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार बिंद ने कहा कि दोनों ही सरकार विभिन्न योजनाओं को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने में नाकाम रही हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है जिससे आम लोगों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन

कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरित किया गया। जिसके बाद से लगातार सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। आगामी दो नवंबर को सदर विधान सभा के पहलवानपुर चट्टी पर रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामचेला बिंद, रामधारी, शिवमंगल, चंद्रबली, उमाशंकर, सुग्रीव, रामबचन निषाद, योगेंद्र यादव, विनोद कुमार यादव, ओमप्रकाश, राम दरश बिंद, सत्यनारायण, राजू, रामाधार, बैजनाथ, तपेश्वर, बाबूलाल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मोहन बिंद तथा संचालन मुरलीधर बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें