फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता से वापस लौटने पर अंकुर का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बहरीन में आयोजित जूनियर वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर वापस लौटने पर युवा खिलाड़ी अंकुर सिंह का खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने सोमवार को स्वागत किया। दर्जनों की संख्या में बाइक जुलूस निकालकर फूल-माला से लादकर उन्हें उनके गांव युवराजपुर लाया गया। प्रतियोगिता में टीम ने कजाकिस्तान एवं न्यूजीलैंड को सीधे सेटों में पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में चैंपियनशिप की विजेता ईरान से 3-1 से हारकर भारतीय टीम बाहर हो गई। युवा खिलाड़ी के स्वागत के समय जिला वॉलीबाल संघ के उपाध्यक्ष पीएन सिंह, शिवाजीत सिंह, दिनेशकांत सिंह, दीपक सिंह, विजयप्रताप सिंह, बाचा सिंह, अंकित सिंह, विकास सिंह, विवेक सिंह, अमित सिंह, विकास, शम्मी कुमार सिंह, कृष्णमुरारी सिंह, चंदन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें