फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना ने दी नतिनी के अपहरण की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा निवासी बनारसी तिवारी ने शुक्रवार को कोतवाली में अपहरण की तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि संपत्ति के लिए उनकी नाबालिग नातिनी को अगवा किया गया है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बनारसी तिवारी की नाबालिग नतिनी जमानिया रेलवे स्टेशन बाजार स्थित अमर शहीद इंटर कालेज में पढ़ती है। बीते 11 जुलाई को वह कॉलेज गई, इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि मैं अपनी बेटी रूक्मणी की शादी चंदौली जनपद के देवलिया गांव में की थी। बीते वर्ष 19 दिसंबर को पुत्री का निधन हो गया। उससे एक लड़की थी, जिसकी परवरिश और शिक्षा-दीक्षा ननिहाल में चल रहा था। मुझे इस बात की आशंका है कि जमीन-जायदाद की लालच में पुत्री के ससुराल के लोगों द्वारा बालिका का अपहरण कर लिया गया है। बालिका के साथ अनहोनी हो सकती है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन करते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि बालिका दादा-दादी के पास है। बहुत जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें