फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल के गुबार से आजिज ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। निर्माणाधीन सड़क पर उड़ रहे धूल के गुबार ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर नाराज देवरियां के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह एनएच 97(24) पर ठेकेदार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि ठेकेदार की ओर से सड़क पर पर्याप्त पानी न डालने से धूल के गुबार पूरे इलाके में उड़ रहे हैं। हालत यह है कि घरों में भी सांस लेना मुश्किल हो गया है। सड़क जाम की सूचना पर करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। सड़क जाम की स्थिति में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-24 का निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। ठेकेदार द्वारा यह कार्य काफी धीमी गति किया जा रहा है। सड़क के किनारे करीब डेढ़ माह पूर्व जगह-जगह मिट्टी और गिट्टी गिरा दी गई थी। समय बीतता गया, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य ठीक ढंग से शुरू भी नहीं हो सका है। ऐसे में सड़क पर ट्रकों तथा भारी वाहनों के गुजरने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। धूल सड़क के किनारे घरों में घुसने से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में गांव में लोगों को सांस की बीमारी शुरू हो गई है। सबसे परेशानी औरतों, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर उड़ रही धूल से निजात दिलाया जाए। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी विजयकांत द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रमीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा उच्चाधिकारियों से वार्ता की। मौके पर ठेकेदार को बुलाकर कहा कि जिन जगहों पर धूल उड़ रही है, उसे चिह्नित कर सुबह-शाम नियमित पानी का छिड़काव कराएं। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए तथा करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। सड़क जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। धूप की वजह से जाम में फंसे लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें