फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन पर धोखा-धड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो(गाजीपुर)। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन देवप्रकाश सिंह के खिलाफ थाना में धोखाधड़ी और नौकरी के नाम पर रुपये लेने का मुकदमा सोमवार को दर्ज हुआ है। अरखपुर गांव निवासी अभिषेक चौहान ने पूर्व चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अभिषेक चौहान ने पुलिस को बताया कि पूर्व चेयरमैन ने सहकारी बैंक में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये का रिश्वत मांगा। बीते 21 अक्टूबर 2016 को उनकी मांगी रकम उन्होंने अपने बैंक के खाते से चेयरमैन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद नौकरी के लिए वह झूठा भरोसा देते रहे। जब दिया गया पैसा मांगा गया तो पूर्व चेयरमैन रुपये देने के बजाए धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व चेयरमैन देवप्रकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें